बांग्लादेश में हालात बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना भी देश से बाहर निकलीं, भारत में शरण ले सकतीं हैं
बांग्लादेश में हालत बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना भी देश से बाहर निकलीं, भारत आने की सम्भावना

बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना भी देश से बाहर निकल गईं हैं। भीषण आगजनी और हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं. लोग सड़कों पर उतरकर जगह-जगह हिंसा कर रहे हैं. सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
प्रदर्शनकारियों ने किया लॉन्ग मार्च का आह्नान
बांग्लादेश के हालात ठीक वैसे ही बनते जा रहे हैं, जैसे कुछ समय पहले पाकिस्तान के थे. पाकिस्तान की तरह ही अंदरूनी कलह से जूझ रहे बांग्लादेश में लॉन्ग मार्च का आह्वान किया. छात्र नेताओं ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा की.
ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक शेखहसीना भारत मे शरण ले सकतीं हैं।
बांग्लादेश में लगातार खराब हो रहे हालातों के बीच सेना चीफ जनरल वकार-उज-जमान देश को संबोधित करने वाले हैं. देशव्यापी कर्फ्यू को दरकिनार कर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लॉन्ग मार्च के लिए ढाका के शाहबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए हैं. इससे पहले रविवार को हुई हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई चुकी है.








