Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

चोरी करता दारोगा, मेरठ में कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत; वायरल हो रहा वीडियो

चोरी करता दारोगा, मेरठ में कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत; वायरल हो रहा वीडियो।उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां मेरठ के हापुड़ अड्डे स्थित भगत सिंह मार्केट में तैनात एक दारोगा पर चोरी का आरोप लगा है।

चोरी करता दारोगा, मेरठ में कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत; वायरल हो रहा वीडियो

चोरी करता दारोगा, मेरठ में कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत; वायरल हो रहा वीडियो
चोरी करता दारोगा, मेरठ में कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत; वायरल हो रहा वीडियो

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. चोरी की घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा साफ तौर पर दुकान में चोरी करता हुआ नजर आ रहा है. एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा का सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना भगत सिंह मार्केट की एक थोक दुकान की है. दुकान पर कुछ सामान से भरे थैले रखे हुए थे. सीसीटीवी वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए एक पुलिसकर्मी दुकान के बाहर रखे थैलों पर नजर गड़ाए खड़ा है. मौका मिलते ही वह एक-एक कर चार थैले उठाकर वहां से निकल जाता है. बताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद दारोगा बड़े इत्मीनान से मौके से रफूचक्कर हो गया।

CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा

शाम के समय जब दुकानदार ने स्टॉक का मिलान किया तो कुछ सामान गायब मिला. संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई, जिसके बाद पूरी घटना सामने आई. दुकानदार ने तत्काल इसकी शिकायत संबंधित पुलिस अधिकारियों से की. जिसके बाद सारे व्यापारी इक्कठा हो कर एसपी सिटी से भी मिले। अब जांच होना बाकी है। जांच में ये भी देखा जाना है कि आरोपी पुलिस ने समान चुराया था या उसका भुगतान किया था।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि