katniमध्यप्रदेश

सुरों की रानी खामोश हो गई… Asha Bhosle को भावभीनी श्रद्धांजलि”

“सुरों की रानी खामोश हो गई… Asha Bhosle को भावभीनी श्रद्धांजलि

 

मुंबई। भारतीय संगीत जगत में आशा भोसले एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी आवाज़ से दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। 6 से अधिक दशकों के अपने शानदार करियर में उन्होंने 12,000 से भी अधिक गीत गाए हैं। 92 साल की उम्र ने उन्होंने अंतिम सांस ली l

 

उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी अपनी गायकी का जादू बिखेरा। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर तरह के गीत—क्लासिकल, ग़ज़ल, पॉप और आइटम नंबर में महारत दिलाई।

 

उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। आज भी उनकी आवाज़ और योगदान भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर माने जाते हैं।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि