Latest

किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही थी वृद्धा को कलेक्टर ने जनसुनवाई में ही कराया ई-केवाईसी

किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही थी वृद्धा को कलेक्टर ने जनसुनवाई में ही कराया ई-केवाईस

कटनी।-कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव को रीठी जनसुनवाई में ग्राम ममार भटवा टोला निवासी करीब 70 वर्षीय महिला सोना बाई ने ई-केवाईसी नहीं होने की वजह से उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई के दौरान ही पटवारी को ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए। इसके बाद सोना बाई का तत्काल मौके पर ही ई-केवाईसी हो गया। की दिनों से ई-केवाईसी के लिए परेशान सोना बाई ने कहा कि कलेक्टर साहब से मिलने से उनकी ई-केवाईसी हो गई। मैं अब काफी खुश हूं। मुझे किसान सम्मान निधि सहित अब अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि