Site icon Yashbharat.com

पुलिस अधीक्षक की नयी पहल रात्री में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाव हेतु 250 कर्मियों दिए रिफ्लेक्टर बेल्ट

IMG 20250617 WA0052 scaled

पुलिस अधीक्षक की नयी पहल रात्री में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाव हेतु 250 कर्मियों दिए रिफ्लेक्टर बेल्

कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने जिले मे नयी पहल की है रात्री में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाव हेतु कटनी जिले के थानों में पदस्थ पुलिस कर्मियों को 250 नग रिफ्लेक्टर बेल्ट प्रदान किये हैं । पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग किए जाने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर बेल्ट दिए गए हैं। रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनने से, पुलिस कर्मी अंधेरे में भी दूर से दिखाई देंगे, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। और रात में सड़क पर उनकी दृश्यता भी बढ़ेगी । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, यातायात प्रभारी राहुल पांडे, कंट्रोल रूम प्रभारी सुदेश समन, सूबेदार सोनम उइके एवं थानों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version