Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पठानकोट एयरबेस पर भी हमले की नापाक कोशिश बजा सायरन, ब्लैक आउट

पाकिस्तान की ओर से आत्मघाती कदम उठाया जा रहा है। जम्मू के बाद पठानकोट एयरबेस पर भी हमले की नापाक की गई। यहां सायरन बज रहा है ब्लैक आउट जारी है।

पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने का प्रयास किया। सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है।

08:55 PM, 08-May-2025

पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन हमला किया है। भारतीय वायु सेना ने करारा जवाब दिया है।

08:37 PM, 08-May-2025

जम्मू में ब्लैक आउट कर दिया है। यहां सायरन की आवाज गूंज रही है। यहां फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है।

08:16 PM, 08-May-2025

बंगाल सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले आदेश तक सभी राज्य सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य वित्त विभाग ने जारी आदेश में निर्णय के पीछे का कारण वर्तमान स्थिति बताया है। वित्त विभाग ने कहा कि आदेश राज्य सरकार के सभी श्रेणी के कर्मचारियों पर लागू होगा और यहां तक कि जिन लोगों को पहले छुट्टी मंजूर की गई थी, उन्हें भी अब वापस ड्यूटी पर आना होगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि केवल चिकित्सा अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों को ही इस निर्देश से छूट दी जाएगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम