katniमध्यप्रदेश

संप्रेषणा नाट्य मंच द्वारा आयोजित किया नाट्य संध्या का आयोजन धूप का एक टुकड़ा” (एकल) रही, जिसे अभिरंग फाउंडेशन, मुंबई ने प्रस्तुत किया

संप्रेषणा नाट्य मंच द्वारा आयोजित किया नाट्य संध्या का आयोजन
धूप का एक टुकड़ा” (एकल) रही, जिसे अभिरंग फाउंडेशन, मुंबई ने प्रस्तुत किय

कटनी-संप्रेषणा नाट्य मंच, जो वर्ष 1987 से लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विषयों पर नाट्य प्रस्तुतियां करता आ रहा है, रविवार 10 अगस्त की शाम संप्रेषणा नाट्य गृह, यूनियन मंच के पास, ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री कटनी में एक यादगार नाट्य संध्या का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्शकों की तालियों और उत्साहपूर्ण स्वागत से हुआ। इस अवसर पर दो नाटकों का मंचन किया गया।
पहली प्रस्तुति “धूप का एक टुकड़ा” (एकल) रही, जिसे अभिरंग फाउंडेशन, मुंबई ने प्रस्तुत किया। यह संवेदनशील और गहन भावनाओं से भरा एकल नाटक निर्मल वर्मा की रचना है, जिसका निर्देशन संजय पाण्डेय ने किया और अभिनय रागिनी पाण्डेय ने किया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को अत्यंत भावुकता और गहरी अनुभूति के साथ सराहा।

दूसरा नाटक “स्वांग मल्टीनेशनल” था, जिसे वरिष्ठ रंगकर्मी अलखनंदन ने लिखा और सादात भारती ने निर्देशित किया। व्यंग्य और हास्य से भरपूर इस नाटक ने सामाजिक विसंगतियों और बदलते समय के कटु सच को मनोरंजक अंदाज़ में प्रस्तुत किया नाटक में अभिनय सादात भारती, सतीश अहिरवार,अनुज मिश्रा, आदित्य गोस्वामी, ऋषि परौहा आकाश तिवारी,शिवानी अहिरवार, शिवा रजक,शुभम रजक,कृतिका गुप्ता,हर्ष श्रीवास्तव,खुशी शाक्य,अंकित बर्मन,शिवम् रजक,युग रजक, आशुतोष गुप्ता,मोहित साहू,अभय द्विवेदी, वान्या मालवीय,दीपक जयसिंघानी ने किया। संगीत संचालन गणेश माथुर एवं ढोलक में राकेश जी की उपस्थिति रही।

दर्शकों की उमड़ी भीड़ और मंचन की ऊंची गुणवत्ता ने यह साबित कर दिया कि कटनी में रंगमंच आज भी जीवंत और लोकप्रिय है।

Back to top button