जनसंपर्क अधिकारी की मौत का रहस्य: पति की गिरफ्तारी से नये सवाल उठे
जनसंपर्क अधिकारी की मौत का रहस्य: पति की गिरफ्तारी से नये सवाल उठे हैं। जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित उनके नायब तहसीलदार पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर फरारी काट रहा था। अब इस मामले में मृतका की सास की तलाश की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित की गुपचुप तरीके से यह गिरफ्तारी की गई है।
हम बता दें कि 9 जुलाई को 33 वर्षीय पूजा थापक ने अपने साकेत नगर ससुराल में पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में पुलिस ने उनके स्वजनों के बयान और सोशल मीडिया के वाट्सएप पर बातचीत की चेटिंग को साक्ष्य के रूप में आधार मानकर उनके पति निखिल दुबे और उनकी सास आशा दुबे पर दहेज के लिए आत्हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी।