Saturday, May 9, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

लोक अदालत की तैयारियों की निगमायुक्त ने की समीक्षा,अधिक से अधिक नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ दिलाने दिए निर्देश

लोक अदालत की तैयारियों की निगमायुक्त ने की समीक्षा,अधिक से अधिक नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ दिलाने दिए निर्दे

 

कटनी – शनिवार 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा शुक्रवार शाम संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा बकाया राजस्व वसूली के संबंध में प्रगति की जानकारी ली जाकर बड़े बकायेदारों से संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा कराने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित समस्त राजस्व अमला मौजूद रहा।

 

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को शासन द्वारा निर्धारित छूट एवं सुविधाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लेकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा नागरिक हित में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि