katniLatestमध्यप्रदेश

मकान के सामने से कार व दुकान के सामने से बाइक ले गए बदमाश, स्लीमनाबाद व कोतवाली में चोरों ने दी पुलिस को चुनौती

कटनी(YASHBHARAT.COM)। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम खिरहनी में मकान के सामने खड़ी कार को देररात अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया। वहीं कोतवाली के गजानन कॉम्पलेक्स में दुकान के बाहर खड़ी बाइक को लेकर बदमाश चंपत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम खिरहनी में हिमांशु पटेल के मकान के बाहर खड़ी कार क्रमांक एम.पी.20जेडएफ-2427 को अज्ञात बदमाशों ने देरररात पार कर दिया। चोरी गई कार की कीमत 3 लाख रूपए बताई जा रही है। इसी प्रकार कोतवाली के गजानन कॉम्पलेक्स में दुकान के बाहर खड़ी माधवनगर निवासी विजय कटारिया की मोटर सायकल क्रमांक एम.पी.21एमआर-1143 को अज्ञात बदमाश लेकर चंपत हो गए। चोरी गई बाइक की कीमत 20 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button