katniमध्यप्रदेश

जिले में गूंजा गीता महोत्सव का संदेश: कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा- गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, जीवन जीने की कला भी है

जिले में गूंजा गीता महोत्सव का संदेश: कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा- गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, जीवन जीने की कला भी ह

कटनी-सांदीपनि विद्यालय झिंझरी में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव गीता जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ उत्सवी माहौल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बटुक आचार्यों और 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया। जिले की तहसील और विकासखंड मुख्यालयों में भी गीता जयंती का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर अमित कनकने ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर गीता जयंती के गरिमामयी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उन्होंने कहा कि गीता सिर्फ धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। इस आयोजन से विशेष कर छात्रों और समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का वातावरण बनेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि गीता हमें सत्य-असत्य, धर्म-अधर्म और अपराध के संबंध में व्यापक सीख देती है। साथ ही गीता फल की चिंता किए बिना निरंतर कर्म करने का भी संदेश देती है। उन्होंने छात्रों से इस ध्येय वाक्य को अपनाकर मेहनत और लगन से खूब पढ़ाई करने की सीख देते हुए आगे बढ़ने और घर-परिवार और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। समारोह को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि गीता हमें कर्म की महत्ता का संदेश देती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर व्यापक पैमाने पर गीता जयंती के आयोजन के लिए सराहना की। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी तहसील, विकासखंड स्तरों पर भी गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय गीता जयंती के कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जैन के लक्ष्मीकांत भारद्वाज, कपूर सोनी, रंगनाथ मंदिर गरूणध्वज विद्यालय के 11 बटुकों सहित 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया।

Back to top button