Site icon Yashbharat.com

साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण शुरू, 82 मिनट तक रहेगा ब्लड मून

Lunar Eclipse Live Video: भारत में दिखाई दे रहा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिख रहा ब्लड मून-पंडितों ने दी ये अहम सलाह

Lunar Eclipse Live Video: भारत में दिखाई दे रहा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिख रहा ब्लड मून-पंडितों ने दी ये अहम सलाह

साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण शुरू हो गया है। करीब 82 मिनट तक ब्लड मून रहेगा। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण रहेगा।

साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण शुरू हो गया है। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे भारत में कहीं से भी देख सकते हैं। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है।

चंद्रग्रहण का नजारा रात 9:56 बजे शुरू हुआ जो 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इसमें से 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

ग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे देर तक और सबसे अच्छा देखने को मिलेगा। वहां ग्रहण के समय चांद आसमान में ऊंचाई पर होगा। यूरोप और अफ्रीका में लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए देख पाएंगे।

बैंकॉक में 12:30 से 1:52 बजे, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52 बजे, टोक्यो में 2:30 से 3:52 बजे और सिडनी में 3:30 से 4:52 बजे तक देखा जा सकेगा।

यह 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार है जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा जा रहा है। इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। हालांकि, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने पर इसे साफ देखा सकते हैं।

Exit mobile version