Site icon Yashbharat.com

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के भारतीय संस्करण ने प्रकाशित किए युवा उद्योगपति यश पाठक और आतिशा के लेख

IMG 20261008 225933

Oplus_16908288

कटनी(YASHBHARAT.COM)। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के भारतीय संस्करण ने शहर के युवा उद्योगपति यश पाठक और आतिशा पाठक के लेख प्रकाशित किए हैं। एक अंतर राष्ट्रीय मैगजीन में शहर के दो युवा उद्योगपतियो के लेख को स्थान मिलना कटनी सहित महाकौशल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। बहरहाल प्रसिद्ध अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के भारतीय संस्करण फोर्ब्स इंडिया के अंक में बिजनेस की दुनियां में कटनी के व्यापार को राष्ट्रीय क्षितिज तक लेजाने वाले सायना ग्रुप इंडिया के दो युवा व्यक्तित्व वाइस चेयरमैन यश पाठक और वाइस चेयरपर्सन आतिशा पाठक के लेख छपे है। बिजनेस मैगजीन में अक्सर देश के प्रमुख सफल उद्योगपति व्यावसायिक निर्णयों और चुनौतियों पर आधारित उद्योगपति अक्सर अपने कॉलम और विशेष लेखों के माध्यम से भविष्य की तकनीक, लीडरशिप, सस्टेनेबिलिटी और बाजार के अवसरों पर अपने विचार साझा करते हैं।

फोर्ब्स इंडिया पर यश पाठक और अतिशा पाठक के प्रकाशित दोनों लेख पाठक परिवार की 125 वर्ष पुरानी व्यावसायिक विरासत को नई सोच के साथ आगे बढ़ाने की कहानी सामने रखते हैं।

कटनी को अपनी कर्मभूमि बनाकर पं.सी.एल.पाठक से प्रारंभ हुई व्यापार की ये यात्रा पं. विशंभर प्रसाद पाठक, पं.सत्येन्द्र पाठक, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक से होते हुए विकसित हुई इस विरासत को अब युवा यश पाठक और आतिशा पाठक आधुनिक सोच, तकनीक और पेशेवर प्रबंधन के माध्यम से अगले चरण में ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। दोनों लेखों को पढ़कर पता चलता है कि यश पाठक के विचारों में हमें अपनी विरासत को संभालना है लेकिन वहीं ठहरना नहीं है।

भविष्य की जिम्मेदारी को समझते हुए इसे गौरव के साथ आगे लेकर जाना है। वहीं आतिशा पाठक का लेख इसी विरासत को लेकर एक दूसरा पक्ष सामने लाता है नई पीढ़ी की सोच के साथ अपनी व्यापारिक संस्था को भविष्य की तैयारियों चुनौतियों के लिए कैसे तैयार करना है । संभव हो तो दोनों लेख जरूर पढ़ें कि जेन ज़ी (Gen Z ) को समय के साथ अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे लेकर जाने ले लिए क्या मानसिक सोच होनी चाहिए।

Exit mobile version