Latest

जबलपुर में अपराध की बढ़ती समस्या पुलिस की बड़ी चुनौती चाकूबाजी में युवक की मौत

जबलपुर में अपराध की बढ़ती समस्या पुलिस की बड़ी चुनौती चाकूबाजी में युवक की मौत

जबलपुर में अपराध की बढ़ती समस्या पुलिस की बड़ी चुनौती चाकूबाजी में युवक की मौत। अधारताल थाना क्षेत्र के करोंदा बायपास में एक पान दुकान में खड़े युवकों के बीच धक्का लगने की बात पर विवाद हो गया। घटना में बदमाशों ने दो युवकों को घेरकर चाकू मारा। वारदात में घायल एक युवक की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

करोंदा बायपास पर एक पान दुकान में रुका
अधारताल निवासी राम चौधरी (25) शादी-पार्टी में खाना बनाता है। रविवार रात को वह अपने दो सहयोगियों साथ काम से लौट रहा था। करोंदा बायपास पर एक पान दुकान में रुका। जहां, पर आकाश पटेल, गौरव पटेल, पीयूष नौरिया और उसके साथ कुछ साथी खड़े थे।

क्षमा मांगी पर अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे
किसी युवक को राम का धक्का लग गया। इस पर युवकों की टोली उत्तेजित हो गई। राम ने क्षमा मांगी, इस पर भी युवक शांत नहीं हुए। अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। रामजकुमार ने बीच-बचाव का प्रयास। तभी युवकों ने राजकुमार और राम को घेर लिया।

साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध
उन पर चाकू से कई वार किए। हमले में राम की मौक पर ही मौत हो गई। राजकुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपितों आकाश, गौरव, पीयूष एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

संजू ने राहुल के गले और हाथ में चाकू से वार कर दिए
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने एक युवक को गले में चाकू से हमला कर, उसकी हत्या का प्रयास किया। कुलियाना मोहल्ला शाहीनाका निवासी राहुल लोधी (22) रविवार की रात में घर के पास खड़ा था। तभी संजू गोटियां पहुंचा।

आरोपित संजू के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध
राहुल के आते ही संजू ने राहुल के गले और हाथ में चाकू से वार कर दिया। घटना में राहुल गंभीर रुप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपित संजू के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मित्र के विवाह में आए एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला
गढ़ा थाना क्षेत्र में अपने मित्र के विवाह में आए एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। बेलखेड़ा पिपरिया कला निवासी देव बावरिया (21) रविवार की रात को जबलपुर आया था। उसके मित्र भैरवघाट निवासी बंटू ठाकुर की शक्तिनगर सैनिक साेसायटी स्थित सांई पैलेस बारात घर में विवाह समारोह था।

अज्ञात व्यक्ति आया, देव से शराब पीने के लिए रुपये मांगे
जयमाला के बाद रात को लगभग एक बजे खाना हो रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने देव से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

जबलपुर में अपराध की बढ़ती समस्या पुलिस की बड़ी चुनौती चाकूबाजी में युवक की मौत

Back to top button