
The Hundred 2026 का आज से आगाज: MI लंदन vs सनराइजर्स लीड्स के बीच पहला मुकाबला; जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
खेल डेस्क: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट में से एक ‘द हंड्रेड’ (The Hundred) 2026 के नए सीजन की शुरुआत आज यानी 21 जुलाई से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक ‘द ओवल’ मैदान पर MI लंदन (पूर्व नाम: ओवल इनविंसिबल्स) और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते MI लंदन इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 पुरुष और 8 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसका फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।
द हंड्रेड (वुमेंस) में जलवा बिखेरेंगी 4 भारतीय महिला खिलाड़ी
पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट की शुरुआत एक ही दिन से हो रही है। इस बार महिला द हंड्रेड में भारत की 4 स्टार खिलाड़ी खेलती हुई नजर आएंगी: The Hundred 2026 का आज से आगाज: MI लंदन vs सनराइजर्स लीड्स के बीच पहला मुकाबला; जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
-
स्मृति मंधाना: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (ऑक्शन से पहले रिटेन)
-
जेमिमा रोड्रिग्ज: सदर्न ब्रेव (ऑक्शन से पहले रिटेन)
-
दीप्ति शर्मा: सनराइजर्स लीड्स (ऑक्शन में बेस प्राइस ₹34 लाख में खरीदी गईं)
-
रिचा घोष: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (ऑक्शन में बेस प्राइस ₹34 लाख में खरीदी गईं
पिछले साल नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने वुमेंस द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया था।
रात के खाने में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें; सेहत को फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
ऑक्शन में ये बड़े नाम रहे अनसोल्ड
-
पुरुष टूर्नामेंट: इस साल मेंस द हंड्रेड में एक भी भारतीय खिलाड़ी खेलता हुआ नजर नहीं आएगा। ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स कोल्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें लंदन स्पिरिट ने 3,90,000 पाउंड (लगभग ₹4.8 करोड़) में खरीदा।
-
अनसोल्ड भारतीय महिलाएं: ऑक्शन में भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम की कुछ प्रमुख खिलाड़ी जैसे शैफाली वर्मा, राधा यादव और श्री चरणी शामिल थीं, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
कब और कहां देखें मुकाबले (LIVE Streaming & Telecast)
-
शुरुआत: 21 जुलाई से 16 अगस्त 2026
-
OTT/लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में क्रिकेट फैंस सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
-
TV लाइव टेलीकास्ट: टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क) के चैनलों पर किया जाएगा।
— विशेष रिपोर्ट, खेल डेस्क








