Latestमध्यप्रदेश

आगंतुकों का सिलसिला जारी है ‘जयस’ के प्रमुख नेता महेंद्र कन्नौज ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली

आगंतुकों का सिलसिला जारी है 'जयस' के प्रमुख नेता महेंद्र कन्नौज ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली

भोपाल। भाजपा में आगंतुकों का आने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में जयस’ के प्रमुख नेता महेंद्र कन्नौज ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महेंद्र कन्नौज को पार्टी में शामिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा और हम सब मिलकर देश-प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। जयस नेता के भाजपा में शामिल होने से मालवांचल में भाजपा को लाभ होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम मिलकर आदिवासियों समेत प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम करेंगे।

महेन्द्र कन्नौज ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी का सदस्य बन गया हूं, जिस पर सारी दुनिया भरोसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी जननायकों का सम्मान किया है, आदिवासी संस्कृति को सहेजने का काम किया है। अब हम सभी आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम में महेंद्र कन्नौज के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गोकुल गिरवाल, सरपंच चिंटू गिरवाल, भूरे सिंह गिरवाल, राजू कटारे, रामेश्वर, धर्मेद्र, लक्ष्मण गिरवाल, जितेन्द्र कटारे, महेश दांगी, राजेंद्र कटारे, प्रकाश गुर्जर आदि प्रमुख रहे। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी उपस्थित रहे।

Back to top button