katniमध्यप्रदेश

मित्तल एनक्लेव कालोनी में नवनिर्मित भव्य मंदिर में पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विशाल भंडारे के साथ समापन

जयपुर से आयी दिव्यमूर्तियां शिवलिंग, नंदी, राम दरबार, हनुमानजी महाराज, दुर्गा माता, झूलेलाल की प्रतिमा हुई विराजमान

मित्तल एनक्लेव कालोनी में नवनिर्मित भव्य मंदिर में पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विशाल भंडारे के साथ समाप

जयपुर से आयी दिव्यमूर्तियां शिवलिंग, नंदी, राम दरबार, हनुमानजी महाराज, दुर्गा माता, झूलेलाल की प्रतिमा हुई विराजमा

कटनी। झिंझरी स्थित मित्तल एनक्लेव कॉलोनी में कालोनी वासियों द्बारा जनसहयोग से निर्मित दिव्य मंदिर में बीती 15 जनवरी से शुरू हुआ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह आज 19 जनवरी को हवन, पूजन और विशाल भंडारे के साथ समाप्त हो गया। नवनिर्मित मंदिर में जयपुर से भगवान की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हो गई है। जिसमें शिवलिंग नंदी, हनुमानजी महाराज, दुर्गा माता, राम दरबार व झूलेलालजी की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र है।IMG 20250119 WA0075

मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन बीती 15 जनवरी से आज 19 जनवरी तक श्री श्री 1008 श्री श्री सीता वल्लभ शरण जू महाराज बड़ा अखाड़ा मैहर के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति के विपिन सलूजा, मनोहर नावानी, ए के सक्सेना, अशोक कनकने, अशोक रीझानी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत 15 जनवरी बुधवार को सुबह 8:00 से 12:00 तक पंचांग पूजन क्षौर कर्म (मुंडन) यजमान 10 विधि स्नान कलश यात्रा वरुण पूजा मंडप प्रवेश से हुई।IMG 20250119 WA0072

इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सर्व देव आहावन पूजन अग्नि स्थापन जलादधिवास के पश्चात 5:00 बजे से सभी मूर्तियों की एक साथ विशाल शोभायात्रा कॉलोनी में निकाली गई। इसके बाद 16 जनवरी गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक सर्वदेव पूजन 10:30 से 12बजे तक हवन पूजन 2:30 बजे से 5:00 बजे तक हवन मूर्तिधिवास अन्नाधिवास पंचाधिवास एवं सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे 7:00 बजे तक सदगुरु देव महाराज जी के प्रवचन हुए। वहीं अगले दिन 17 जनवरी दिन शुक्रवार को 08:00 बजे से 10 बजे तक सर्वदेवपूजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन दोपहर 3:00 से 5:00 तक हवन मूर्ति धिवास पुष्पाधिवास फलाधिवास धूपधिवास मिष्ठानधिवास 5:00 से रात्रि 7:00 तक सदगुरु महाराज के प्रवचन का आयोजन किया गया।IMG 20250119 WA0073

वहीं अगले दिन 18 जनवरी दिन शनिवार को सुबह 8 बजे से 10:00 तक सर्व देव पूजन सुबह 10:00 से 12:00 तक हवन दोपहर 2:30 बजे से 5:00 तक हवन स्थापन कर्म शैया विश्राम शिखर पूजन 5:00 से रात्रि 7:00 तक सद्गुरु जी महाराज के प्रवचन का आयोजन किया।

IMG 20250119 WA0074

धार्मिक आयोजन के आज अंतिम दिन 19 जनवरी रविवार को प्रातः 6:30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण आहुति, पूज्य झूलेलाल जी के बहराना साहब की पूजा दोपहर 12:30 बजे से कन्या भोज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्घालुओं की उपस्थिति रहीं। इस तरह आज पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

Back to top button