Site icon Yashbharat.com

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच दयोदय केपिटल्स व जीवन ज्योति डेयर डेविल्स क़े बीच हुआ

IMG 20240516 WA0010

कटनी -दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित रॉयल जैन प्रीमियर बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंध्य रीजन जबलपुर से पधारे हुए पदाधिकारी प्रदीप जैन, विनय जैन, प्रवीण जैन, श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती चित्रा जैन अन्य जैन समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।

जिन्होंने आचार्य श्री जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया व इनके द्वारा रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष अंकित जैन को रीजन के श्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में सम्मान किया। टूर्नामेंट में पहले दिन 3 मैच हुए जिसमे पहले मैच दयोदय कैपिटल और जीवनज्योति डेयरडेविल के बीच खेला गया। जिसमे जीवन ज्योति डेयरडेविल 3 विकेट से जीती और मेन ऑफ द मैच सुयश जैन रहे ।

दूसरा मैच आकर्ष पावरहीटर्स और यू एस जे नाइटराइडर्स के बीच खेला गया । जिसमे यू एस जे नाइटराइडर्स 5 विकेट से जीती। मैंन आफ द मैच सुजल जैन रहे। तीसरा मैच कस्तूरी किंग्स और सरावगी सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जिसमे कस्तूरी किंग्स 5 विकेट से जीती मैन ऑफ़ द मैच सलिल जैन रहे। आयोजन समिति में अमित सिंघई, अमित कटारे , राहुल जैन, मयंक जैन, अमित जैन, आकेत जैन, अंकित जैन की सहभागिता तथा कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version