katniमध्यप्रदेश

ट्रैक सूट पाकर दिव्यांग  छात्रावास के बच्चों के चेहरे खिले

ट्रैक सूट पाकर दिव्यांग  छात्रावास के बच्चों के चेहरे खिल

कटनी /गत दिवस स्थानीय प्रेमनगर उपनगरीय क्षेत्र स्थित सी.डब्लू. एस. एन. छात्रावास में निवासरत 50 दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट का वितरण करते हुए, प्रांतीय संरक्षक दिव्यांग बल कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने कहा कि दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं का निरंतर विस्तार कराने हेतु वे लगातार शासन से पत्राचार करते रहते हैं,आज भी जो सुविधाएं उन्हें मिल रही हैं

उनमें अधिकांश सुविधाएं दिलाने में मध्य प्रदेश दिव्यांग कल्याण बल का विशेष योगदान है.छात्रावास में मिल रही सुविधाओं में पहनने के लिये शासन द्वारा कपड़े प्रदान किया जाना, दिव्यांगों के बेहतर जीवन जीने में ख़ुशी भरा कदम है.ट्रैक सूट पाकर नवनिहाल बच्चों के चेहरे में ख़ुशी के अजीबो गरीब भाव को देखकर उन्होने शासन स्तर से दिव्यांग जनों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं पर संतोष जाहिर करते हुए,उनके अध्ययन अध्यापन के पक्ष को और अधिक मज़बूत करने पर बल दिये ,कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र की ओर से ट्रैक सूट वितरण करने पहुंचे बी.ए.सी. अनिल त्रिपाठी द्वारा बताया गया, कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के दिव्यांग विद्यार्थियों को शासन द्वारा उनके बेहतरी के लिये इस छात्रावास में वे सभी सुविधायें शासन स्तर से मुहैया कराई जाती हैं, जो उनकी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी रहती हैं.

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक अजय मिश्रा, सहायक वार्डन बीरु सोनी और छात्रावास प्रबंध कार्यकारणी की अध्यक्ष  नेहा मिश्रा ने भी अपने उदगार में दिव्यांगों को छात्रावास में मिलने वाली समस्त सुविधाओं का जिक्र करते हुए , संतोष व्यक्त किये.सभी वक्ताओं ने स्पष्ट किये कि छात्रावास में रह रहे,अंतःवासियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी हर सुविधायें उन्हें आसानी से मुहैया हों, इस बात का इस छात्रावास में विशेष ध्यान दिया जाता है.निसंदेह ट्रैक सूट पाकर दिव्यांगों के चेहरे की ख़ुशी देखते ही बन रही थी.

Back to top button