katniमध्यप्रदेश

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण,सुंदर लाइट्स से सजाया गया कार्यालय 

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण,सुंदर लाइट्स से सजाया गया कार्यालय

कटनी -भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर भाजपा जिलाकार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी। ध्वजारोहण से पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र का पूजन कर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीतांबर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव,श्री सुरेश सोनी, श्रीमती सीमा जैन सोगानी,अशोक दत्त गर्ग के अलावा जिले के भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button