katniLatestमध्यप्रदेश

आजाद चौक में मिली युवक की लाश की पहचान हुई, बहोरीबंद के कूड़ा हथियागढ़ का रहने वाला नीरज मेहरा है मृतक, टीबी के उपचार में लापरवाही पड़ी भारी

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कोतवाली के आजाद चौक क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस को प्रारंभिक सफलता मिल गई है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि युवक बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम कूड़ा हथियागढ़ का रहने वाला नीरज कुमार पिता प्रहलाद मेहरा है। बताया जाता है कि नीरज टीबी की बीमारी से ग्रसित था, उसका उपचार भी परिजन करा रहे थे लेकिन उसने बीच में ही टीबी की दवा खाना बंद कर दिया और शराब सेवन करने लगा। समझे जाता है कि टीबी की बीमारी और शराब सेवन के बाद उसे खून की उल्टियां हुई और उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन कटनी के लिए रवाना हो गए। परिजनों की मौजूदगी में नीरज का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।

Back to top button