katniमध्यप्रदेश

ठंड में जैकेट पाकर खुश हुए आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, कम्बल पाकर गरीब महिलाओं के खिले चेहरे, साल श्रीफल से सम्मानित होकर वृद्धजनो के चेहरे पर आई मुस्कान

ठंड में जैकेट पाकर खुश हुए आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, कम्बल पाकर गरीब महिलाओं के खिले चेहरे, साल श्रीफल से सम्मानित होकर वृद्धजनो के चेहरे पर आई मुस्कानसमाजसेवी राकेश यादव ने तीन आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया कार्यक्रम

कटनी। ग्रामीण क्षेत्र के भनपुरा-2, हरदुआ एवं खेरवा टोला की आंगनवाड़ी केंद्र में अध्यनरत छोटे-छोटे छात्राओं को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के रूप में जैकेट स्वेटर का वितरण किया गया।भानपुरा, हरदुआ, खिरवा टोला की आंगनवाड़ी में विद्यालय के लिए दरी मां सरस्वती की तस्वीर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। माँ सरस्वती के चित्र में चंदन वंदन फूल माला अर्पित कर उपस्थित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। उसके पश्चात कार्यक्रम में सभी ने अपने विचार रखें। मुख्य रुप से परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पांडे ने बच्चों को शिक्षित करने की बात कही एवं कहा कि शिक्षा ही सारे विकास की जननी है एवं उपस्थित महिलाओं को शासन की चल रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉक्टर वीरेंद्र खमरिया ने बच्चों को संतुलित एवं पोषण युक्त भोजन एवं बीमारियों से बचाव के तरीके बताएं। समाजसेवी राकेश यादव ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर भाइयों के बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ठंड से बचने एवं प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों को मेरे द्वारा जैकेट प्रदान किया गया, नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी शिक्षक संघ अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से श्रीमती विद्या पांडे परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, डाँ वीरेंद्र खमरिया जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ट, श्रीमती संगीता बर्मन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा , राम गोपाल उपाध्याय, धनेश बहादुर सिंह सरपंच टेढ़ी, पंकज बर्मन सरपंच शाहपुर, दुर्गेश सरवारी सरपंच बिचुआ, श्रीमती सीमा गुप्ता सरपंच भानपुरा, रमेश पांडे, कमलेश हल्दकर, अभिषेक गुप्ता, राकेश कुशवाहा, बबलू मोर्य, विवेक ऊर्मलिया, शंभू तिवारी, उमेश गुप्ता पप्पू, पप्पू प्यासी,विनय सिंह पूर्व सरपंच, हनुमान प्रसाद तिवारी शिक्षक, राम प्रसाद गोटिया प्रधान अध्यापक, श्यामलाल गोटिया, रामदास यादव, श्रीमती राजाबाई सुपरवाइजर, श्रीमती पार्वती नायक, उमा तिवारी, शांति यादव, सुनीता पांडे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मंजू गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में सभी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Back to top button