Site icon Yashbharat.com

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की फ्लाइट पर संकट: मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

Screenshot 20250523 130314 Chrome

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की फ्लाइट पर संकट: मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान। पाकिस्तानी आतंकवादियों की पोल खोलने रूस पहुंचे भारतीय डेलिगेशन के विमान को राजधानी मॉस्को में चक्कर लगाना पड़ गया. दरअसल, DMK सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाला डेलिगेशन ने जैसे ही मॉस्को में एंटर किया, वैसे ही यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर दिया. यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से मॉस्को के सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की फ्लाइट पर संकट: मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

रूस के इस फैसले की वजह से भारतीय डेलिगेशन का विमान कई मिनटों तक हवा में ही चक्कर काटने लगा. आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया।

मॉस्को में भारतीय राजदूत ने किया स्वागत

फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी सांसदों को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया. सभी सांसदों का काम रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और एक्सपर्ट को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देना है।

Exit mobile version