katniमध्यप्रदेश

14 अप्रैल को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती, अभिषेक, पूजन व भंडारे के साथ होगा समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान

14 अप्रैल को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती, अभिषेक, पूजन व भंडारे के साथ होगा समाज के मेधावी छात्रों का सम्मा

कटनी। संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती आगामी 14 अप्रैल मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाने जिला सेन समाज के द्धारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह जयंती आगामी 14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी के अवसर पर शहर के शेरचौक पुरानी बस्ती स्थित शिव श्रीवास पंचायत मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई जाएगी। सेन जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक आयोजनों के साथ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला सेन समाज के अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि सेन जयंती के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की शुभारंभ शिव श्रीवास पंचायती मंदिर में प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक अभिषेक पूजन व हवन के साथ किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी पहरूआ स्थित खेर माता मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली पहरूआ से शुरू होकर पन्ना मोड़, बस स्टेंड, चांडक चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मेन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त होगी। जिसके बाद यहां से संत शिरोमणि सेन महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे शुरू होकर सुभाष चौक, झंडा बाजार होते हुए शेर चौक पुरानी बस्ती स्थित शिव श्रीवास पंचायती मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी। जिसके बाद मंदिर प्रांगण में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा और भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ सेज जयंती पर आयोजित धार्मिक आयोजनों का समापन होगा। जिला सेन समाज के अध्यक्ष गोविंद सेन ने स्वजातीय बंधुओं, माताओं, बहनों से सेन जयंती पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि