नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी हाल्ट
नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी हाल्ट

भोपाल। नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी हाल्ट, नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 19 मार्च से 1 अप्रैल तक भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी हाल्ट दिया जाएगा।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय से पहले नागरिक 21 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव
नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी हाल्ट
इस फैसले से मां शारदा धाम मैहर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर, चेन्नई–छपरा, वलसाड–मुजफ्फरपुर, पुणे–गोरखपुर, पूर्णा–पटना, बांद्रा टर्मिनस–पटना, पुणे–बनारस सहित कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें इस अवधि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी। इन ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
रेल प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इससे यात्रा सुगम होगी और यात्रियों को मंदिर दर्शन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी ट्रेन संबंधी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा एनटीईएस या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें तथा यात्रा के दौरान समय का विशेष ध्यान रखें।








