Teacher Attendence: शिक्षकों के आगे झुकी यूपी सरकार, डिजिटल हाजिरी लगाने के लिए समय की पाबंदी हटी

teacher

Teacher Attendence: शिक्षकों के आगे झुकी यूपी सरकार, डिजिटल हाजिरी लगाने के लिए समय की पाबंदी हटी। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लगातार प्रदर्शन करने के बाद यूपी सरकार अब झुक गई है।

जिसके बाद अब टीचरों को किसी भी समय डिजिटल हाज़िरी लगाने की इजाजत दे दी गई है. इससे पहले सवेरे 8:30 बजे और स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे तक हाजिरी लगाने के निर्देश थे. लेकिन यूपी के 6 लाख 35 हजार टीचर ये सरकारी आदेश मानने को तैयार नहीं हुए थे।

इससे पहले सवेरे 8:30 बजे और स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे तक हाजिरी लगाने के निर्देश थे. लेकिन यूपी के 6 लाख 35 हजार टीचर ये सरकारी आदेश मानने को तैयार नहीं हुए. हाजिरी लगाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में दो टैबलेट दिए गए थे लेकिन कोई भी शिक्षक डिजिटल हाजिरी नहीं लगा रहा था.

सीएम योगी ने बुलाई थी बैठक

शिक्षकों का आरोप था कि एक भी मिनट देर होने पर डिजिटल हाजिरी नहीं लग पा रही थी, जिस एप पर हाजिरी लगानी होती है “प्रेरणा एप” वो नहीं खुलता है. इसी एप से शिक्षकों को अपनी और स्टूडेंट की हाज़िरी लगाने को कहा गया था. दिलचस्प बात ये है कि स्टूडेंट की डिजिटल हाज़िरी लग रही है लेकिन टीचर अपनी अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं. टीचरों की तरफ से ये भी कहा गया कि इंटरनेट नेटवर्क काम नहीं करने से डिजिटल हाजिरी लगाने में असुविधा है. टीचर और शिक्षा विभाग में जारी तनातनी के बीच 11 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक भी बुलाई थी. इसी मीटिंग के बाद सरकार ने अपना स्टैंड बदल लिया है।

इसे भी पढ़ें-  Ganja: गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए दो यात्रियों से ₹2.5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, एक महिला भी गिरफ्तार

शिक्षक कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

शिक्षक इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया था. इसके अलावा स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक संघ और शिक्षक लगातार काली पट्टी बांधकर अपना विरोध सामने रख रहे थे. जिसके चलते एक भी शिक्षक डिजिटल तौर पर अपनी हाजिरी नहीं लगा रहे थे. जिसके बाद अब सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में निर्णय सामने रख दिया है

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श