
श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के अवसर पर संस्था के चारों विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्मृतिशेष प्रदीप सिह कासलीवाल जी की ४थी पुण्यतिथि एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मेन एवं जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में श्री दीपक देशपांडे जी एवं मेधावी छात्रा के रूप में कु.पंखुड़ी खटीक का सम्मान रॉयल ग्रुप के द्वारा किया गया।
ग्रुप के द्वारा स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया एवं जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा शिक्षका श्रीमती सुनीता जैन एवं छात्रा वंशिका पटेल का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष श्री अंकित जैन श्री मयंक जैन श्री आशीष जैन श्री अमित जैन चुना, श्री अमित सिंघई, आशीष जैन गिफ्ट सेंटर, अंकुश जैन अजय जैन पुष्कर सिंघई श्रीमती आकांक्षा जैन श्रीमती दीप्ति जैन श्रीमती शालिनी जैन सहित अन्य सदस्यों की भी उपस्थित रही शिक्षा संस्था के अध्यक्ष आशीष जैन, शरद सरावगी सजेंद्र जैन, राजेश जैन रानू प्रसन्न जैन , संदीप जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष संजय सिंघई, अनिल जैन, बृजेश जैन, मुकेश चंदेरिया आशीष जैन श्रीमती मीनू सिंघई की भी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में छात्र एवं शिक्षकों को सम्मान पत्र के साथ विशिष्ट उपहार से सम्मानित किया गया संस्था के अध्यक्ष द्वारा बच्चों के लिए 175 पीस दुपट्टों का वितरण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका बैरागी द्वारा किया गया एवं ग्रुप के अध्यक्ष श्री अंकित जैन द्वारा शिक्षक दिवस का महत्व बताया गया एवं छात्रों द्वारा छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।








