शिक्षक व प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह डाइट मे हुआ आयोजित

शिक्षक व प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह डाइट मे हुआ आयोज
कटनी – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ‘श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव’ शिक्षा जगत में एक श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त प्राचार्य हैं , उन्हें संबंधित विषय का गंभीर बोध भी है , ऐसे शिक्षक व प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव – 28 फरवरी को अपने दीर्घ सेवा के उपरांत सेवा निवृत्त हुए। उच्च श्रेणी शिक्षक से व्याख्याता डाइट कटनी के साथ हाई स्कूल प्राचार्य तक आपकी सेवा अनुकरणीय है। आपके नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी ने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आप अपनी 37 वर्ष एक माह और सात दिवस की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुए।
“श्री श्रीवास्तव जी जैसे आदर्श शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते हैं, वह शासकीय सेवा से अवकाश प्राप्त कर निरंतर एक श्रेष्ठ शिल्पी बनकर, श्रेष्ठ शिक्षक और श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना जारी रखते हैं ।” यह बात बतौर मुख्य अतिथि श्री पृथ्वी पाल जी, जिला शिक्षा अधिकारी कटनी ने श्रीवास्तव जी के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कहीं।
“श्री श्रीवास्तव जी के रूप में डाइट कटनी का एक मजबूत स्तंभ और लोकप्रिय अकादमिक व्यक्तित्व आज सेवानिवृत हो गए। श्रीवास्तव जी की कार्य प्रणाली सदैव अनुकरणीय रहेगी।” गरिमामय कार्यक्रम में पृथ्वी पाल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कटनी, मनोरमा पुष्प डुंगडुंग डाईट प्राचार्य कटनी, सुनीत पांडे DRG कटनी ,राधेश्याम पठारिया, एनपी दुबे ,नवनीत चतुर्वेदी, सारिका गुप्ता, पीपल संस्था के सदस्य तथा पूरे डाइट स्टाफ की उपस्थिति रही।








