राशन की कालाबाजारी की सूचना दो, अयोध्या यात्रा का लाभ उठाओ, MIC मेंबर कराएंगे अयोध्या की यात्रा
राशन की कालाबाजारी की सूचना दो, अयोध्या यात्रा का लाभ उठाओ, MIC मेंबर कराएंगे अयोध्या की यात्रा। गरीबों को वितरित किए जाने वाले राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए अब एक अनूठा तरीका निकाला गया है। राशन की कालाबाजारी की सूचना देने वालों को अब अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। सूचनाकर्ता की आने-जाने, अयोध्या में रहने, खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा ने बताया कि अब तक कालाबाजारी की सूचना देने वालों को नकद इनाम दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राशन कालाबाजारी की सूचना देने वालों के लिए अयोध्या यात्रा का इंतजाम किया जाएगा।

