Indore T-20 में टीम इंडिया ने मारी बाजी, 7 विकेट से श्रीलंका को दी मात
भारत ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से हराते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को दूसरे टी-20 में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से केएल राहुल (45), श्रेयस अय्यर (34), शिखर धवन (32) और विराट 30 रन बनाकर पंत (1) के साथ नाबाद लौटे।
- इंदौर टी-20 में भारत 7 विकेट से जीता
- तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे भारत
That's that from Indore.#TeamIndia win by 7 wickets. Lead the three-match series 1-0.#INDvSL pic.twitter.com/5mtCxcHFHr
— BCCI (@BCCI) January 7, 2020
भारत ने श्रीलंका को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. गुवाहाटी में सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश और खराब इंतजाम के कारण रद्द करना पड़ा था. दूसरे टी-20 मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली. अब 10 जनवरी को पुणे में इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा.

