Swasthya Agrah: अब MP बोले तो ‘मास्क पहनो’, प्रशासन के साथ समाज होगा तो दिक्कतें कम होंगी-CM शिवराज सिंह
भोपाल Swasthya Agrah। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य आग्रह के दौरान प्रदेशभर से मिले समर्थन पर हर वर्ग का आभार माना।
उन्होंने आग्रह किया कि हर व्यक्ति मास्क पहने, क्योंकि यही इस समय बचाव का सबसे उत्तम तरीका है। कोरोना की अन्य गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन किया जाए। जो लोग इन नियमों को तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।
मध्य प्रदेश (एमपी) काम अब मतलब होगा-मास्क पहनो। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि समर्थन से मैं विश्वास से भर गया हूं कि हम इस संकट से मुक्ति पा लेंगे। समाज का सहयोग जरूरी है। प्रशासन के साथ समाज होगा तो दिक्कतें कम होंगी। प्रदेश भर में मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क अभियान निरंतर चलाया जाएगा। कोरोना वालेंटियर्स (स्वयंसेवक) को परिचयपत्र प्रदान किए जाएंगे।
ताकि वे टीम के साथ जुड़कर अच्छे से काम कर सकें। कोरोना स्वयंसेवक अभियान में अब तक 35 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं, चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य अमले की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जाएगी। मास्क को धोकर कर सकते हैं उपयोग मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज मास्क बदलने की जरूरत नहीं है। इन्हें धोकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गरीबों को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख मास्क बनाने के ऑर्डर दिए जा रहे हैं। सक्षम भाई-बहन निशुल्क मास्क उपलब्ध कराकर मदद करें। जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। वहां किल कोरोना-2 अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वे करते हुए मरीजों का पता लगाया जाएगा।
बिस्तरों की संख्या बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए और सुझावों के आधार पर पिछले 24 घंटों में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके तहत कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या को 24 हजार से बढ़ाकर 36 हजार किया जाएगा। गरीबों के निश्शुल्क इलाज के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 15 हजार की जाएगी।
प्रदेश में 720 फीवर क्लीनिक संचालित किए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रतिदिन 40 हजार संदिग्ध मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी। भोपाल में एलएन अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित कर निशुल्क इलाज के लिए आरक्षित करेंगे।
पीपुल्स अस्पताल में हमने निशुल्क इलाज के लिए 300 बिस्तर आरक्षित कर दिए हैं। अन्य शहरों में भी व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना में सकारात्मक खबरों का मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए और सुझावों के आधार पर पिछले 24 घंटों में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके तहत कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या को 24 हजार से बढ़ाकर 36 हजार किया जाएगा। गरीबों के निश्शुल्क इलाज के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 15 हजार की जाएगी। प्रदेश में 720 फीवर क्लीनिक संचालित किए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रतिदिन 40 हजार संदिग्ध मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी। भोपाल में एलएन अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित कर निशुल्क इलाज के लिए आरक्षित करेंगे। पीपुल्स अस्पताल में हमने निशुल्क इलाज के लिए 300 बिस्तर आरक्षित कर दिए हैं। अन्य शहरों में भी व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना में सकारात्मक खबरों का मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

