SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect: कौन सा ऐप देगा आपको स्मार्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस?

SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect

SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect

SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect: कौन सा ऐप देगा आपको स्मार्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस?। IRCTC का नया सुपर ऐप SwaRail शुरुआत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस ऐप को iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect: कौन सा ऐप देगा आपको स्मार्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस?

इस ऐप की मदद से आप रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर रेलवे से जुड़ी जरूरी सर्विसेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस सुपर ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम द्वारा तैयार किया गया है, ये ऐप फिलहाल लिमिटेड बीटा फेज में है और इसके लेटेस्ट वर्जन v127 को जारी किया गया है।

ट्रायल पीरियड के बाद इस ऐप को कमर्शियली लॉन्च किया जाएगा, ये ऐप IRCTC के रेल कनेक्ट को रिप्लेस करेगा. दोनों ही ऐप्स एक-दूसरे से कितने अलग हैं और किस ऐप में आप लोगों को एडवांस फीचर्स मिलेंगे? आज हम आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IRCTC Rail Connect

इस ऐप के जरिए लोग ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं, न केवल टिकट बुकिंग बल्कि इस ऐप की मदद से PNR Status चेक करना और ऑनलाइन चार्ट को भी देखा जा सकता है. इस ऐप में लॉग-इन के लिए IRCTC अकाउंट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

SwaRail

इस सुपर ऐप में टिकट बुकिंग के अलावा यूजर्स अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट, सर्च ट्रेन, कोच पोजिशन, ट्रैक योर ट्रेन, ऑर्डर फूड, पार्सल सर्विस, फाइल रिफंड, रेल मदद और फीडबैक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे. कुल मिलाकर इस एक ऐप के जरिए ही आपको सारी सुविधा मिल जाएंगी जिससे आपको अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस ऐप में लॉग-इन के लिए भी आप अपने मौजूदा IRCTC अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है, इस ऐप में एआई को भी इंटीग्रेट किया जाएगा जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़ें-  पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ी राहत: लोकसभा में बंद हो सकता है महाभियोग का मामला, मिलेंगे पेंशन और सरकारी लाभ

कुल मिलाकर, IRCTC का ये नया सुपर ऐप ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों को ढेर सारे फीचर्स एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा और हो सकता है कि आने वाले समय में ये सुपर ऐप Rail Connect को पूरी तरह से रिप्लेस कर दे.