बिहारFEATURED

सस्पेंडेड DSP गौतम कुमार केस: गर्लफ्रेंड के नाम करोड़ों की संपत्ति, EOU जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सस्पेंडेड DSP गौतम कुमार केस: गर्लफ्रेंड के नाम करोड़ों की संपत्ति, EOU जांच में चौंकाने वाले खुलासे, बिहार में सस्पेंडेड डीएसपी गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और अब तक की पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

Train Accident Averted in MP: बच्चों ने ट्रैक पर रखे पत्थर, गरीब रथ एक्सप्रेस ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सस्पेंडेड DSP गौतम कुमार केस: गर्लफ्रेंड के नाम करोड़ों की संपत्ति, EOU जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जांच एजेंसियों के अनुसार, गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अपनी करीबी महिला संबंधों से जुड़े नामों पर करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें एक गर्लफ्रेंड के नाम पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो मंजिला इमारत भी शामिल बताई जा रही है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजिस्ट्री भले ही शगुफ्ता नाम की महिला के नाम पर की गई हो, लेकिन संपत्ति का वास्तविक स्वामित्व गौतम कुमार से जुड़ा होने का संदेह जताया जा रहा है। इसी आधार पर EOU ने संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए कई जगहों पर छापेमारी भी की है।

इसके अलावा किशनगंज, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में भी उनके निवेश और संपत्तियों की जांच की जा रही है। कोचाधामन, बेलवा और दिघलबैंक जैसे क्षेत्रों में जमीन खरीदने के आरोप भी सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार पर यह भी आरोप है कि वह रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आने और किशनगंज से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। इससे पहले 29 मार्च को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद 31 मार्च को कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

फिलहाल EOU ने पूछताछ में उनके जवाबों को संतोषजनक नहीं माना है और उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम