Latest

Sushant Singh Rajput Case: रिया ने अपनी जान को बताया खतरा, पिता की सुरक्षा में कांस्टेबल तैनात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम मुंबई में अभिनेता की मौत के पीछे के असल कारणों को जानने के लिए संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर रही है।

वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स वाली बातों का खंडन किया है और कहा है कि सुशांत को फ्लाइट में डर लग रह था कि इसलिए उन्होंने एक दवाई ली थी। इधर दिल्ली से ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम रवाना हो गई है।

वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दूसरी तरफ, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की पूछताछ जारी है।

 

रिया के पिता को लेने घर पुहंची पुलिस
रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर पहुंचे मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने बताया, मैं यहां इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाने आया हूं, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेजा है।

 

Back to top button