Latest

Surkhi By-Election: सुरखी में मतदान प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ रही

सागर।जि ले की सुरखी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। ठंड व कोरोना महामारी के कारण फिलहाल इससे मतदान प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

सागर में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर है, लेकिन 2 प्रत्याशियों ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के बीच है।

मतदान के दौरान पुलिस व एसटीएफ की टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात है। मतदान केंद्रों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। मतदान केंद्रों में आने वाली मतदाताओं का तापमान लेकर उनका हाथ सैनिटाइज किया जा रहा है इसके बाद उन्हें मतदान के अंदर में वोट डालने अंदर भेजा जा रहा है। सागर जिले के सभी मतदान केंद्रों में दो दरवाजों की व्यवस्था की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम