katniमध्यप्रदेश

सायबर फ्रॉड से बचाव एस बी आई का डिजिटल रथ पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना

साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का डिजिटल रथ  अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी , डॉ संतोष कुमार डहेरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभात मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम कटनी से रवाना किया गया। जो शहर के मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं फिल्म के माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश देगा।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से आमजनों को समझाया गया। शाखा प्रबंधक सौरभ यादव के द्वारा बैंक के डिजिटल रथ और उस के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। डिजिटल रथ जिले में चलित माध्यम से साइबर अपराध से बचाव और जागरूकता का संदेश प्रेषित करेगा।

कार्यक्रम में शरद पाटिल , किंडो जी LDM , पवन गुप्ता डायरेक्टर RSETI, विंध्याचल कुमार , अभिषेक, बलवंत नेगी एवं पुलिस बल कटनी के साथी , RSETI के प्रशिक्षार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। मंच संचालन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कटनी मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक सौरभ यादव द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन  शरद पाटिल मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कटनी द्वारा प्रेषित किया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि