Latest

सनशाइनर्स ने इंग्लिस रेसिटेशन प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर

कटनी। सनशाइन एकेडमी रायवाडा में इंग्लिस रेसिटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को इंग्लिश में राईम ( पोयम्स) बोलनी थी सभी बच्चों ने अपनी मन पसंद की कविता एक्शन के साथ बोल कर शिक्षकों के समक्ष रखी। बच्चों ने ” रेन रेन गो अवे ” “बाबा ब्लैक शीप ” “माय फैमिली ” “तिव्ंकल तिव्ंकल लिट्टर स्टार””वॉश माय हैण्ड “और “गुड मनेर “कई प्रकार की कविताएँ सुनाई इस प्रतियोगिता का मूख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास को उजागर करना था। बच्चों के मन से डर को हटाना , कभी कभी बच्चों को चींजे बनते हुए भी वह कहने में डरते हैं तो इस प्रतियोगिता के माध्यम से उस डर को खत्म किया गया और बच्चों को इंग्लिश भाषा से अपने आप को संबोधित करना सिखाया गया और भाषा की प्रमुखता बताई गई प्रतियोगिता एक ऐसा माध्यम है। जिससे बच्चे जल्दी ज्ञान अर्जित करते हैं और अपने समाज व दुनिया की जानकारी प्रतियोगिता के जरिये उनको समझाई जाती है। प्रतियोगिता करके बच्चा सीखता है और मानसिक विकास होता है और सभी बच्चे खुश हुए विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों का मार्ग दर्शन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के उत्साह को देखकर सभी शिक्षिकाओं को बहुत प्रसन्नता हुई। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ।

Back to top button