Latest

Sun Pharma Q1 results: देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में भी हुआ इजाफा

Sun Pharma Q1 results : देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने गुरुवार, 1 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 2,836 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q1FY24 में यह 2,026 करोड़ रुपये था।

Sun Pharma का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़ा
चालू वित वर्ष की पहली तिमाही में सन फार्मा का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 12,653 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,941 करोड़ रुपये था।

भारत में दवाओं की ब्रिकी 16.4 फीसदी बढ़ी
पहली तिमाही में भारत में बनी दवाओं की बिक्री 16.4 फीसदी बढ़कर 4,144.5 करोड़ रुपये हो गई। कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 33.1 प्रतिशत थी। वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी में बनी दवाओं की बिक्री 1 फीसदी कम होकर 46.6 करोड़ डॉलर रही। कंपनी ने कहा कि कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 31.1 फीसदी है।

सन फार्मा ने कहा कि तिमाही में उसकी ग्लोबल स्पेशलिटी की बिक्री (global specialty sales) 14.7 फीसदी बढ़कर 26.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गई, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही की कुल बिक्री का 17.7 फीसदी है।

सन फार्मा ने Q1FY25 में हासिल किए कई नए मुकाम
सन फार्मा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में ‘लेक्ससेलवी’ (Leqselvi) की मंजूरी, यूरोप में ‘निडलेगी’ (‘Nidlegy) की फाइलिंग और टैरो के अल्पसंख्यक शेयरों के अधिग्रहण के पूरा होने के साथ कई मील के पत्थर पार किए हैं।

उन्होंने कहा, “ये कदम हमारी इनोवेशन और सामान्य व्यावसायिक पेशकशों को आगे बढ़ाते हैं और हमें मरीजों को बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे।”

READ MORE :https://Credit Card: बिजली, पानी, गैस के बिल पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे कम, HDFC बैंक ने लगाई नई पाबंदी

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सन फार्मा के शेयर
आज के कारोबार में BSE पर, सन फार्मा के शेयर 1.90 अंक यानी 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,715.95 रुपये पर बंद हुए।

Back to top button