Latest

भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर की मांग को लेकर शहर के सुहिणा सिंधी ग्रुप ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

कटनी(YASHBHARAT.COM)।भगवान झूलेलाल के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने से सिंधी समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। शहर के सुहिणा सिंधी ग्रुप ने भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले ग्वालियर के अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली प्रभारी राखी पांडे को आज 2 नवंबर रविवार को ज्ञापन सौपा है। गौरतलब है कि रायपुर निवासी अमित बघेल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिंधी समाज द्वारा बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Back to top button