चीनी हो सकती है महंगी: सामने आए आंकड़े क्यों बढ़ा रहे हैं आम लोगों की परेशानी?

देश में चीनी के दामों में बड़ा उछाल: महाराष्ट्र में कीमत ₹5,560/क्विंटल पार; 10 साल बाद फिर चीनी आयात करने की तैयारी में सरकार
  • चीनी हो सकती है महंगी: सामने आए आंकड़े क्यों बढ़ा रहे हैं आम लोगों की परेशानी?
  • ISMA रिपोर्ट: 2026-27 में चीनी उत्पादन 15% घटने का अनुमान, कीमतों पर बढ़ सकता है दबाव

नई दिल्ली: भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विपणन वर्ष 2026-27 (अक्टूबर–सितंबर) में देश का सकल (ग्रॉस) चीनी उत्पादन 15 प्रतिशत घटकर 265.21 लाख टन रहने की संभावना है। गन्ने के उत्पादन और रकबे में गिरावट, कमजोर मानसून तथा अल नीनो से जुड़ी मौसम संबंधी अनिश्चितताओं के कारण उत्पादन घटने का अनुमान जताया गया है। देश की सालाना मांग 280–285 लाख टन रहने के अनुमान के चलते चीनी की खुदरा कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है।

उत्पादन, मांग और रकबे के प्रमुख आंकड़े

उत्पादन में गिरावट: 2026-27 में सकल चीनी उत्पादन 265.21 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि 2025-26 में यह 312.13 लाख टन था।

एथनॉल और शुद्ध उत्पादन: पिछले सीजन (2025-26) में 32.42 लाख टन चीनी का उपयोग एथनॉल उत्पादन में हुआ था, जिससे शुद्ध उत्पादन 279.71 लाख टन रहा। ISMA के मुताबिक, 2026-27 में एथनॉल के लिए चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, इसलिए सकल और शुद्ध उत्पादन का अनुमान समान है। हालांकि, 2025-26 के शुद्ध उत्पादन की तुलना में यह गिरावट करीब 5 प्रतिशत बैठती है।

मांग बनाम आपूर्ति: देश में सालाना खपत 280–285 लाख टन आंकी गई है, जिससे उत्पादन और मांग के बीच अंतर दिख सकता है।

गन्ने का रकबा: चालू सीजन में गन्ने का रकबा पिछले सीजन के 57.35 लाख हेक्टेयर से करीब 3.2 प्रतिशत घटकर 55.53 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें-  चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का नया 'मास्टरप्लान', अब इंडस्ट्री के भरोसे नहीं बैठेगी; खुद हर महीने तैयार करेगी प्रोडक्शन का डेटा

राज्यों और मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश: 2026-27 में चीनी उत्पादन घटकर 88.96 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले सीजन में 95.42 लाख टन था।

महाराष्ट्र: यहां उत्पादन पिछले वर्ष के 112.45 लाख टन से घटकर 86.85 लाख टन रहने की संभावना है।

मौसम का असर: जुलाई से नवंबर 2026 तक के उपग्रह आंकड़ों, फील्ड सर्वेक्षण और मिलों-किसानों के फीडबैक के आधार पर ISMA ने बताया कि अल नीनो से जुड़ी अनिश्चितताओं और बेमौसम बारिश ने फसल को प्रभावित किया है। कहीं कम बारिश से नमी की कमी व सूखे जैसी स्थिति बनी, तो कहीं अधिक बारिश, जलभराव और बाढ़ की समस्या सामने आई।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श