Latest

नई बस्ती स्थित काली माता सिद्ध मंदिर में सुदर्शना क्लब ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

नई बस्ती स्थित काली माता सिद्ध मंदिर में सुदर्शना क्लब ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

कटनी। नई बस्ती स्थित काली माता सिद्ध मंदिर में सुदर्शना क्लब ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे। नई बस्ती निगम गली में  कटनी में काली माता का सिद्ध मंदिर है जहाँ पर सुबह शाम भक्तों की भीड़ लगती है और विधि विधान से मन्दिर की पूजा ,आरती पूजा भोग नियमित रूप से होती है।

मन्दिर के पुजारी विकास महाराज की प्रेरणा से मन्दिर में कैमरे लगवाए गए । मीरा भार्गव के संयोजन निर्देशन में विगत दिवस सँध्या आरती पूजा कर माता को प्रसाद और पान के बीड़े नारियल भोग अर्पित किया ।इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्या हीरामणि बरसैन्या ,प्रभा बरसैन्या ,लक्ष्मी दीक्षित ,रंजना गर्ग ,शालिनी अग्रहरी ,रिचा बाजपेई की विशेष उपस्थिति रही l

Back to top button