कन्या महाविद्या में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का सफल आयोजन
कन्या महाविद्या में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का सफल आयोज
कटनी-शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह (14-20 नवंबर) का पुस्तकालय विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं ग्रंथपाल पंकज सेन के संयोजन में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकालय आज के दौर में छात्राओं-युवाओं के लिए ज्ञान का सशक्त केंद्र है। यह औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ अध्ययन सामग्री, नवीन जानकारी एवं करियर मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर नई राहें प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने पुस्तकों के प्रति प्रेम जगाने और नियमित पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “जितना पढ़ेंगे, उतना सीखेंगे” थीम पर कविता-कहानी लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं की रचनात्मकता एवं पुस्तकों के प्रति लगाव देखते बनता था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय अतिथि विद्वान एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पुस्तक प्रेम व ज्ञानार्जन के प्रति छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार किया।








