छात्रहित केंद्रित योजना का सफल क्रियान्वयन, शाहपुर संकुल केंद्र पिपरौध में निःशुल्क साईकिल से छात्र-छात्राओं को मिली पढ़ाई की नई दिशा
कटनी। छात्रहित केंद्रित योजना का सफल क्रियान्वयन, शाहपुर संकुल केंद्र पिपरौध में निःशुल्क साईकिल से छात्र-छात्राओं को मिली पढ़ाई की नई दिशा। प्रदेश सरकार की छात्रहित केंद्रित योजना के तहत शासकीय एकलव्य माध्यमिक विद्यालय शाहपुर संकुल केंद्र पिपरौध में निःशुल्क साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं साईकिल पाकर बहुत प्रसन्न हुए। बच्चों ने कहा कि अब वे समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।
मुख्य अतिथि और उपस्थित लोग
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमा रजक, उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, अजय राजभर, भूरेलाल विश्वकर्मा, हेतराम सिंह, नीलम राजभर सहित अभिभावक गण प्रहलाद सिंह, नत्थू सिंह, सरोज बाई सिंह, फूल बाई सिंह सहित विद्यालय प्रभारी रमाशंकर तिवारी, देवेंद्र कुल्हारा, पंकज पँवार, अभिनय मिश्रा, दिनेश्वर पटले आदि समस्त शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

