
नई दिल्ली: एसएंडपी रिपोर्ट: वैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत, ग्रोथ 7.1% तकवैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने 2025-26 के वृद्धि अनुमान को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत किया है।
एसएंडपी रिपोर्ट: वैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत, ग्रोथ 7.1% तक
एसएंडपी के अनुसार, मजबूत निजी खपत, निवेश में सुधार और ठोस निर्यात भारत की वृद्धि के प्रमुख चालक होंगे। महंगाई सामान्य स्तर पर लौटने के कारण वित्त वर्ष 2026-27 में मुद्रास्फीति का अनुमान 4.3 प्रतिशत है।
हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊर्जा कीमतों में वृद्धि भारत की आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च कच्चे तेल की कीमतों से व्यापार घाटा बढ़ सकता है, लेकिन सेवाओं के निर्यात में मजबूती चालू खाते के घाटे को सीमित रखने में मदद करेगी।
एसएंडपी ने यह भी अनुमान लगाया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फिलहाल नीतिगत दरों को स्थिर रखेगा और रुख तटस्थ बनाए रखेगा। यदि ऊर्जा कीमतें अत्यधिक बढ़ती हैं, तो वर्ष की दूसरी छमाही में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है।
एसएंडपी की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट कंजंप्शन, निवेश और निर्यात वृद्धि भारत की आर्थिक मजबूती दिखाती है और वैश्विक तनावों के बावजूद देश की विकास रफ्तार को बनाए रखने में मदद करेगी।








