katniमध्यप्रदेश

विद्या लोक फाउंडेशन द्वारा छात्रों को पाठन सामग्री का किया गया वितरण 

विद्या लोक फाउंडेशन द्वारा छात्रों को पाठन सामग्री का किया गया वितरण

 

कटनी -विद्या लोक फाउंडेशन के सदस्यों ने समाजसेवी युवा भाजपा नेता यश पाठक के साथ मिलकर कटनी के कावसजी वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्राइमरी कक्षा के गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मूल आवश्यक संसाधन के रूप में स्कूल किट (बैग, कॉपियां, स्टेशनरी) का वितरण किया।

स्कूल किट का यह वितरण बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनके माता-पिता पर शिक्षा से जुड़ा आर्थिक बोझ कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अर्जित खरे (अध्यक्ष), उत्कर्ष गुप्ता, विपांशु पटेल, शालिनी सोनी, आकांक्षा पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, अंशु हरबोल, युवराज मखीजा, अमन दहिया, मयंक त्रिसोलिया एवं शैलेश श्रीवास्तव जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि