katniLatest

विद्यार्थियों को सिखाई गई हाइड्रोपोनिक्स बिना मिट्टी के पौधे उगाने की तकनीक, जैविक खेती में दिया प्रशिक्षण

कटनी। विद्यार्थियों को सिखाई गई हाइड्रोपोनिक्स बिना मिट्टी के पौधे उगाने की तकनीक, जैविक खेती में दिया प्रशिक्षण । स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, स्लीमनाबाद में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को जैविक खेती और हाइड्रोपोनिक्स तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा संचालित किया गया।

विद्यार्थियों को सिखाई गई हाइड्रोपोनिक्स बिना मिट्टी के पौधे उगाने की तकनीक, जैविक खेती में दिया प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को सिखाया गया कि हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में पौधे बिना मिट्टी के पानी और पोषक तत्वों के घोल में उगाए जाते हैं। इसमें जड़ों को स्थिरता देने के लिए वर्मीक्यूलाइट, रेत, बजरी या परलाइट जैसे माध्यमों का उपयोग किया जाता है।

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को हाइड्रोपोनिक्स सेटअप, ग्रो ट्रे, पोषक तत्व समाधान, ड्रिप और फिल्म तकनीक, एरोपोनिक्स, और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की भी जानकारी दी गई। इस तकनीक के लाभ में तेजी से वृद्धि, कीट और रोगों से बचाव, कहीं भी खेती की संभावना और जैविक उत्पादन शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम