Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में सायना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, मिष्ठी चतुर्वेदी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनाया मेरिट में स्थान, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी-चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों का परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक रहा। सायना के प्राचार्य डॉ.आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम से कक्षा बारहवीं के कला संकाय में मिष्ठी चतुर्वेदी ने 99.2 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में पर्व सलूजा ने 94.4 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में शान्वी पाठक ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, स्कूल एवं शहर का गौरव बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में अपना परचम लहराते हुए जो सफलता प्राप्त की है वह प्रशंसनीय है। मिष्ठी चतुर्वेदी ने आईपी और पेंटिंग में 100 प्रतिशत, राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र में अधिकतम 99 प्रतिशत, इतिहास में 98 प्रतिशत और अंग्रेजी में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। वहीं अनन्या जयसवाल, अंशिका हल्दर और चित्वी बेहरे ने पेंटिंग में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिकार्ड बनाया। पर्व सलूजा ने ईपीएस और बिजनेस स्टडी में 98 प्रतिशत, ओम सोनी ने ईपीएस में 98 प्रतिशत, शान्वी पाठक ने फिजिकल एज्युकेशन में 96 प्रतिशत, जीव विज्ञान में 93 प्रतिशत, कैमिस्ट्री में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरुष मिश्रा ने अकाउंटेंसी में 93 प्रतिशत, आराध्य द्विवेदी और स्वर्णा गर्ग ने हिन्दी में 93 प्रतिशत अंक, अनन्या जयसवाल ने कम्प्यूटर साइंस में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। सायना इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा दसवीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा जो मध्य रीजन में सर्वश्रेष्ठ रहा। सायना स्कूल में चिन्मय रजक एवं लावण्या गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, अंशिता गुप्ता 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय एवं आराध्य नेमा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर व संस्था का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक, विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व महापौर एवं सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक, सायना ग्रुप के एमडी वरुण गौतम, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा सहित अभिभावकों ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सायना शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने व संस्कार देने का काम भी करता है। इसलिए सायना के बच्चे निरंतर कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षाओं की तैयारी करते हैं व सफल होते हैं। सायना के बच्चे वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। मैं मिष्ठी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक