Saturday, May 2, 2026
Latest:
katni

स्लीमनाबाद कॉलेज में विद्यार्थियों ने सीखे ‘जैविक खेती’ के गुर: जीरो बजट फार्मिंग पर हुआ प्रशिक्षण

कटनी । स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के लिए जैविक खेती पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे ने छात्रों को ‘जीरो बजट फार्मिंग’ और प्राकृतिक खेती की तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि गाँव में उपलब्ध गोबर और कचरे से खाद बनाकर किसान अपनी बाजार पर निर्भरता कम कर सकते हैं। इससे न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है, बल्कि समाज को विषमुक्त अनाज और सब्जियां भी प्राप्त होती हैं।

प्रशिक्षण के उपरांत बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग की उपस्थिति में लिखित एवं मौखिक प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि