कोचिंग से लौट रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

IMG 20250918 WA0109

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौ

कटनी। आयुध निर्माणी स्थित गुरुद्वारे के सामने लगभग शाम 7:30 पर दर्दनाक रेल हादसा हो गया। इस दुर्घटना में लगभग 15–16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल से साइकिल और स्कूल बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट के आईडी कार्ड से मृतक की पहचान जयंत वर्मा के रूप में हुई है। जो हाउसिंग बोर्ड निवासी बताया जा रहा है
निर्माणी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सूचना पहुंचा दी। खबर मिलते ही बालक के पिता घटनास्थल पर पहुँच गए। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें-  रिमझिम फुहारों के बीच निकली गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर पंच प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में निकली पालकी साहिब की सवारी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत