Latest
लापरवाही पर कड़ा रुख: स्कूल बाउंड्री वॉल गिरने पर प्रधानाध्यापक और सब-इंजीनियर को नोटिस
लापरवाही पर कड़ा रुख: स्कूल बाउंड्री वॉल गिरने पर प्रधानाध्यापक और सब-इंजीनियर को नोटिस
लापरवाही पर कड़ा रुख: स्कूल बाउंड्री वॉल गिरने पर प्रधानाध्यापक और सब-इंजीनियर को नोटिस
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम केवलारी में शासकीय प्राथमिक शाला की बाउंड्री वॉल गिरने की घटना पर प्रधानाध्यापक कमल सिंह ठाकुर और उपयंत्री एस.पी. सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
- बिजली व्यवस्था: बारिश को देखते हुए शहर में लटकते और झूलते बिजली के तारों को तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।
- सीएम हेल्पलाइन: विभिन्न विभागों (नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, राजस्व आदि) को शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील निराकरण करने को कहा गया।
- शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर: 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में नामांकन बढ़ाने या उन्हें नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने और जिले को ‘टीबी मुक्त कटनी’ बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए।